लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भयानक आग
अमेरिका का लॉस एंजिल्स भी इन दिनों प्रचंड गर्मी से त्रस्त है। लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कई दिनों से भीषण आग लगी हुई है। जंगल की इस आग में अबतक 10,000 एकड़ से ज्यादा प्रकृतिक संपदा जलकर राख हो गई है।लॉस एंजिल्स प्रशासन ने 1,200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आग के कारण शहर के एक प्रमुख अंतर्राज्यीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया और पास में ही स्थित झील को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया।कैलिफोर्निया के वानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के मुताबिक, आग ने लॉस एंजिल्स से लगभग 62 मील उत्तर-पश्चिम में गोर्मन में अंतरराज्यीय 5 फ्रीवे के पास 3,600 एकड़ से अधिक क्षेत्र को जला दिया है।लॉस एंजिल्स काउंटी फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने बताया कि कैलिफोर्निया राज्य पार्क सेवा ने गोर्मन में हंगरी वैली इंटरटेनमेंट क्षेत्र से निवासियों को निकाला। साथ ही हंगरी वैली और पिरामिड झील को आग के खतरे के कारण बंद कर दिया गया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी