*ताप्ती सरोवर हुआ ओवरफ्लो ,उत्सव मनाने पहुंचे श्रद्धालु
*ताप्ती सरोवर हुआ ओवरफ्लो ,उत्सव मनाने पहुंचे श्रद्धालु*
मुलताई ✍️ विजय खन्ना
बीते दो दिनों से जारी बारिश के चलते जहां शनिवार सुबह पुण्य सलिला सूर्य पुत्री मां ताप्ती के उदगम स्थल पर स्थित ताप्ती सरोवर लबालब हो गया था। वही शनिवार सुबह से जारी बारिश के चलते दोपहर 3:15 बजे के दरमियान सरोवर का पानी ओवरफ्लो होकर परिक्रमा मार्ग से बहते हुए तपेश्वर शिव मंदिर के बाजू में स्थित सीढ़ियों से बहना प्रारंभ हो गया।सीढ़ियों से बह रहे पानी का नजारा एक झरने के रूप में नजर आ रहा है। सरोवर के ओवरफ्लो की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में युवा ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर पहुंच गए और तपेश्वर शिव मंदिर के बाजू में स्थित सीढ़ियों से बह रहे पानी में स्नान आनंद उठा रहे हैं।गौरतलब है कि हर वर्षा काल में ताप्ती सरोवर के ओवरफ्लो होने का इंतजार नगर वासियों को रहता है ।इस बार जून माह में कम बारिश होने और जुलाई माह के आधा बीत जाने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं होने से ताप्ती सरोवर में पानी का पर्याप्त संग्रहण नहीं हो रहा था ।लेकिन बीते दो दिनों से जारी बारिश से ताप्ती सरोवर में पानी का बड़ी मात्रा में संग्रहण होने से अंततः ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो हो गया।


तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत