टी20 विश्व कप फाइनल में सूर्यकुमार के कैच से बदला मैच : शास्त्री
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टी20 विश्व कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के अंतिम ओवर में लिए कैच से मैच में अंतर आया। शास्त्री के अनुसार इस कैच से भारतीय टीम की जीत तय हो गयी।
शास्त्री ने आईसीसी समीक्षा में कहा कि मुझे लगता है कि यह गेम चेंजर था क्योंकि आप जानते हैं कि आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर अंतिम ओवर में किस प्रकार बल्लेबाजी करते हैं। अगर उनका कैच गिर जाता तो मैच में विरोधी टीम हावी हो जाती। इस मैच में सूर्या के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छा प्रदर्शन कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम ने एक दशक के बाद विश्वकप जीता था।


गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें