सूरत | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर एक विश्व कीर्तिमान सूरत के नाम दर्ज हो गया है| सूरत में 12 किलोमीटर लंबे सड़क पर डेढ़ से भी ज्यादा लोगों ने एक साथ योग कर अपना नाम ग्रिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवा दिया है| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दक्षिण गुजरात के सूरत में राज्यस्तरीय योग दिन का आयोजन किया गया था| यह आयोजन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में किया गया| गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील समेत राजनीतिक और सामाजिक नेता राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए| सूरत के मगदल्ला भाई जंक्शन से एसवीएनआईटी सर्कल और ब्रेडलाइनर सर्कल तक 12 किलोमीटर के रूप पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था| योगाभ्यास में शामिल होने 42 स्कूलों के 20 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी और शिक्षक सुबह ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे| इसके अलावा गृहणियां, समेत अलग अलग व्यवसाय से जुड़े लोग और छोटे-बड़े अग्रणी भी योगाभ्यास में शामिल हुए| इतना ही नहीं विदेशी मेहमानों के साथ ही दिव्यांग बच्चों ने भी योगाभ्यास किया| कार्यक्रम की तैयारी स्वरूप सूरत महानगर पालिका और जिला प्रशासन ने 125 ब्लॉग बनाए थे| अलग अलग ब्लॉग पर एलईडी स्क्रीन स्पीकर समेत आवश्यक सुविधाएं की गई थीं| इस प्रकार 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर एक साथ योगाभ्यास कर सूरतवासियों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में सूरत का नाम दर्ज करवा दिया|