एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। एक्ट्रेस की मां धोखाधड़ी केस में फंस गई थीं और अब इस मामले में मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट केस में एक्ट्रेस की मां को जमानत दे दी है। उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वॉरंट भी खारिज कर दिया गया है। ये खबर शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए राहत भरी है। बता दें, पहले एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में फंसे थे। फिर उनकी मां धोखाधड़ी केस में फंस गई थीं।

पार्षद फिरोज आमरा, जो एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी की मां पर 21 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर केस दर्ज करवाया था। उनका कहना था कि एक्ट्रेस के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने साल 2015 में उनसे 21 लाख  रुपये का लोन लिया था। लेकिन 2016 में उनके निधन के बाद शेट्टी परिवार ने इस लोन की राशि देने से साफ मना कर दिया था।