*वि.खं.स्तरीय पुस्तक एव गणवेश मेले का हुआ सफलआयोजन*
*वि.खं.स्तरीय पुस्तक एव गणवेश मेले का हुआ सफलआयोजन*
भैंसदेही - राज्य शिक्षा केंद्र एवम जिला शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु पालकों को गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर एक ही स्थान से पुस्तक,गणवेश क्रय करने की सुविधा हेतु दिनांक 15/05/2024 दिन बुधवार को विकास खण्ड स्तरीय पुस्तक,गणवेश मेले का आयोजन शा. कन्या उमावि भैंसदेही में किया गया है|मेले का शुभारंभ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जी. सी. सिंह तथा विकास खण्ड स्रोत समन्वयक बलदेव उईके, विकास खंड एकेडमिक समन्वयक श्रीराम भूस्कुटे तथा पुस्तक प्रभारी राजकुमार चढोकर द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण कर किया गयाl उनके द्वारा मेले का अवलोकन कर दुकानदारों एवं पालकों से पुस्तक मेले के संबंध में चर्चा कर उन्हें मेले से उचित दाम पर शिक्षण सामग्री क्रय करने हेतु प्रोत्साहित किया गयाl मेले में नगर के पुस्तक एवं गणवेश विक्रेताओं द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर शिक्षण सामग्री का उचित मूल्य पर विक्रय किया गया इस अवसर पर पालको एवं छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर मेले का लाभ प्राप्त किया l


Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी