*विद्यार्थियों ने किया मुर्गी पालन केंद्र का भ्रमण
*विद्यार्थियों ने किया मुर्गी पालन केंद्र का भ्रमण*
*शासकीय महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा किया गया आयोजन*
भैसदेही वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा प्रतीक मुर्गी पालन केंद्र गुदगांव का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण में मुर्गी पालन केंद्र के प्रशिक्षक श्री योगेश ने मुर्गी पालन की बॉयलर विधि को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने सर्वप्रथम शेड की डिजाइनिंग के बारे में समझाते हुए बताया कि शेड हमेशा पूर्व से पश्चिम दिशा में बनाया जाता है जिससे बारिश का पानी एवं सर्दियों की सीधी हवा शेड के अंदर न जाए। उन्होंने मुर्गियों के टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि चूज़ों को भोजन के रूप में तीन प्रकार का भोजन दिया जाता है जिसमें प्री स्टार्टर, स्टार्टर और फिनिशर आकार के हिसाब से दिया जाता है।
कार्यक्रम में प्राणी शास्त्र विभाग के श्री कालूराम कुशवाह, श्री रविंद्र सिंह शाक्यवार, श्री अरुण डावेल एवं वनस्पति विभाग से सुश्री रजनी नरवरे उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते हैं।


नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे