*शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में मनाया गया खेल दिवस
*शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में मनाया गया खेल दिवस*
*मेजर ध्यानचंद को नमन कर दी श्रद्धांजलि*
भैसदेही शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार दवंडे ने विद्यार्थियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा हमेशा स्वस्थ रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपने अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं। प्रतिदिन खेलों का अभ्यास करने से हम चुस्त तंदुरुस्त और स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी श्री शैलेंद्र बारंगे द्वारा विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता बामने ने किया। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र उपस्थित रहें।


बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत