अधिक बारिश से खराब हो गई सोयाबीन फसल,* *किसानों ने की मुआवजे की मांग
*अधिक बारिश से खराब हो गई सोयाबीन फसल,* *किसानों ने की मुआवजे की मांग*
भैंसदेही अत्याधिक बारिश से सोयाबीन की फसल खराब हो गई। खराब फसलों को लेकर मंगलवार किसान तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव धोटे के नेतृत्व में किसानों ने जनसुनवाई में तहसीलदार भगवानदास कुमरे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ग्राम बालनेर, निपानिया तहसील भैंसदेही के किसानों ने खेत में सोयाबीन की फसल बोई थी। लेकिन फसल अत्याधिक बारिश के कारण खराब हो गई। फसल पर पीला रोग भी लग गया है। मौके पर सोयाबीन फसल की जांच कर किसानों को मुआवजा राशि दिये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रकाश चढ़ोकार, लक्षमण बारस्कर, सुभाष देशमुख, वासुदेव चढ़ोकार, आनंदराव देशमुख, कैलाश धोटे, वासुदेव चड़ोकार, संतोष ठाकरे, आनंदराव देशमुख सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।


बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत