बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। शादी के छह साल बाद माता-पिता बने इस सेलेब को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है। बीते 12 नवंबर को दोनों ने अपने घर बेटी देवी का स्वागत किया है। इसी बीच न्यू मॉम को बॉलीवुड की एक और न्यू मॉम सोनम कपूर से बधाई और गिफ्ट्स मिले हैं। बिपाशा ने इसकी झलक साझा की है।

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुंदर से एक गिफ्ट बॉक्स की झलक है। स्टोरी साझा करते हुए बिपाशा ने खुलासा किया कि ये गिफ्ट उनकी बेटी देवी को सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेटे वायु की तरफ से मिला है। वायु कपूर अहूजा की तरफ से खिलौने से भरी पूरी एक टोकरी मिली है। इन गिफ्ट्स के साथ हाथ से लिखा हुआ एक कार्ड भी है।

कार्ड में लिखा है- प्रिय बिप्स और करण..आपकी बच्ची को बधाई। बेबी एक आशीर्वाद है और मुझे यकीन है कि ‘देवी’ आपको बहुत ज्यादा प्यार देगी। सोनम आनंद और वायु। इसपर बिपाशा ने लिखा, 'धन्यवाद सोनम कपूर, आनंद अहूजा और वायु...देवी को आपके गिफ्ट्स बहुत पसंद आए'। बता दें कि करण और बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी बेटी का नाम और उसकी झलक साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- उनके घर स्वयं माता रानी का आगमन हुआ है और इसलिए वह अपनी बेटी को देवी नाम रखा हैं। उन्हें मां देवी का नाम दिया है, क्योंकि वह दिव्य सी हैं।