बैतूल बाजार मंडल की एसआईआर समीक्षा बैठक हुई संपन्न
बैतूल बाजार मंडल की एसआईआर समीक्षा बैठक हुई संपन्न
बैतूल l बैतूल बाजार भाजपा मंडल ने एस आई आर की समीक्षा बैठक हनोतिया मे ली जिसमे मंडल के कार्यकर्ता सहित भाजपा नेता मौजूद रहे l बैठक मुख्य रूप से अरुण श्रीवास्तव, बैतूल बाजार मंडल प्रभारी दीपक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, जितेंद्र वर्मा, नरेन्द्र शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश गायक वाड, मंडल अध्यक्ष सुनील पवार एवं जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे l
बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष ने एस आई आर का मतलब बताते हुए कहा की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण होता है. नाम से ही स्पष्ट होता है कि यह वो प्रक्रिया है जिसके जरिए गहनता से मतदाताओं की पहचान की जाती है. इसको सीधे-सीधे ऐसे भी समझ सकते हैं कि चुनाव आयोग की ओर से यह मतदाता सूची में सुधार की एक प्रक्रिया है, जिसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है. जिन लोगों की मौत हो चुकी है या वो राज्य के बाहर पलायन कर चुके हैं और इसके बाद भी वोटर लिस्ट में नाम रहता है तो ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाता है l इसके अलावा नए मतदातों का नाम भी वोटर लिस्ट में जोड़ा जाता है जो 18 साल की उम्र के हो चुके हैं. वोटर लिस्ट में नाम, पते और अन्य त्रुटियों को भी संशोधित करके ठीक किया जाता है. इसमें बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ खुद घर-घर जाकर फॉर्म भरवाते हैं l 2004 से पहले एस आई आर किया गया था 1951 से 2004 के बीच कुल 8 बार एसआईआर की प्रक्रिया की गई थी जिसके बाद अब 2025 मे यह प्रक्रिया हो रही है और बिहार मे इसका असर भी देखने को मिला है l
इस बैठक मे मंडल से विक्की अभिषेक राठौर , कमलेश राठौर, संजय वर्मा, विलाश जोशी, विजय पानकर, सालभ वर्मा, अशोक वर्मा,पप्पू शुक्ला, जवाहर, सुनील परिहार, शुक्ला,अजय पवार, मयंक वर्मा, अमन वर्मा, नमन वर्मा, राजकुमार वर्मा, शंभू वर्मा, उषा वर्मा, शिवा मालवीय, पार्षद विजेश वर्मा,
वंदना धुर्वे,सुनीता पंडिया,दिव्या वर्मा, सहित पार्षद के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l


धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड