भारत में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां एआई अपनाने में बड़ी बाधा: रिपोर्ट
नई दिल्ली । भारत में 92 प्रतिशत कार्यकारी अधिकारी कृत्रिम मेधा (एआई) अपनाने में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को सबसे बड़ा अवरोध मानते हैं। उन्हें लगता है कि विश्वास को बढ़ावा देने और जोखिमों को कम करने के लिए मजबूत ढांचे की जरूरत है। एक रिपोर्ट के अनुसार 13 बाजारों में 900 वरिष्ठ अधिकारियों के बीच किए गए सर्वेक्षण से पता चला कि भारतीय अधिकारियों की अधिकतर चिंता कृत्रिम इंटेलिजेंस की सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से है। रिपोर्ट में उच्च उत्साह के बावजूद भारतीय अधिकारियों को अभी भी एआई का व्यापक उपयोग करने में कठिनाई महसूस होती है। उन्हें डेटा के सुरक्षा खतरों और नैतिकता से संबंधित चिंताएं हैं। इससे सामने आया कि आधे से अधिक प्रौद्योगिकी अधिकारी इसे सरल चालित करने के लिए तैयार नहीं मानते। एआई के इस्तेमाल के लिए एक मजबूत ढांचे की आवश्यकता पर रिपोर्ट ने जोर दिया। इसके लिए तकनीकी सहयोग और कौशल उन्नयन की आवश्यकता है। विश्वास बढ़ाने और जोखिम कम करने के लिए अधिक नैतिकता और ताकतवर ढांचे को महत्व दिया जाना चाहिए। रिपोर्ट ने भारतीय संगठनों को एआई की एकीकृत क्रियान्वयन में सक्षम बनाने की सलाह दी है ताकि इसे स्थायी रूप से अपनाया जा सके। व्यवसाय को विश्वास दिलाकर जोखिम को कम करने के लिए एआई की क्षमताओं का उपयोग विशेष महत्व है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार