कलेक्टर  के निर्देशानुसार साप्ताहिक  रोस्टर निरीक्षण   एसडीएम ने किया महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण
बैतूल। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की उपस्थिति पंजी, अभिलेखों के संधारण, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण अनुपस्थित पाए गए
डॉ. सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के संधारण एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन, पोषण सेवाओं एवं अन्य गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।  ।