बैतूल एसडीएम ने आँगनवाड़ी और प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण
बैतूल l अनुविभागीय अधिकारी डॉ अभिजीत सिंग ने आंगनबाड़ी केंद्र हमलापुर का किया औचक निरीक्षण इस दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अभिलेखों का अवलोकन किया गया। एसडीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश प्रदान किए।
हमलापुर स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा आज प्राथमिक शाला हमलापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों एवं मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में व्यवस्थाओं में कमी एवं अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए।
एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने व्यवस्थाओं में सुधार लाने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पाई गई अनियमितताओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।


रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
बैतूल एसडीएम ने आँगनवाड़ी और प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा