भैंसदेही में संघ ने हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया
*भैंसदेही में संघ ने हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया*
*घोष वादन के साथ नगर में निकाली रैली*
भैंसदेही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाया जाता है इसी को लेकर भैंसदेही में भी संघ के स्वयंसेवकों ,विविध संगठन कार्यकर्ताओ एवं सामाजिक बंधुओ द्वारा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर घोष वादन के साथ नगर में रैली निकाली गई जो कि प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी जिसमे घोड़े पर सवार शिवाजी कि झांकी आकर्षण का केंद्र रही, नगरवासियों द्वारा भी महाराज शिवाजी का तिलक लगाकर स्वागत के साथ जगह जगह पुष्वर्षा कि गयी जिससे नगर में उत्साह का माहौल बना रहा ।
रैली में सम्मिलित युवाओ द्वारा जय भवानी-जय शिवाजी,हिन्दू वीर कैसा हो -वीर शिवाजी जैसा हो,भारत माता कि जय जैसे नारो का उद्घोष किया। अंत मे संघ कि प्रार्थना के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।


लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए जुआरी, घरों से निकालकर थाना पहुंचाया
बंगाल में BJP की जीत का दावा, अमित शाह का आक्रामक अंदाज
CCTV में कैद हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
वार्ड अध्यक्षों की सूची पर विवाद, PCC ने लिया बड़ा फैसला
MI में रोहित का सफर 15 साल का, हार्दिक ने कही दिल छू लेने वाली बात