*आज से शुरू होगा रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा
*आज से शुरू होगा रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा*
*माँ पूर्णा के उद्गम स्थल से शुरू होगी कलश यात्रा*
भैंसदेही बड़ी पूर्णा मंदिर मेला स्थल भैंसदेही में पूर्णा सेवा समिति एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से 11 कुण्डीय नवदिवसीय रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बुधवार 14 फरवरी को कलश यात्रा के साथ किया जायेगा। आयोजकों ने बताया कि 22 फरवरी तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे और शाम 3 बजे से 5 बजे तक पंडित कौशलकिशोर अवस्थी चित्रकूट द्वारा यज्ञाआचार्य शंकरदत्त मिश्र कासी (वृदांवन) एवं यज्ञ संयोजक शिवरतन महाराज पूर्णा मंदिर के सानिध्य में रूद्र महायज्ञ संपन्न कराया जायेगा। यज्ञ के दौरान 16 फरवरी से 21 फरवरी तक काशी के पंडित द्वारा अभिमंत्रित रूद्राक्ष का वितरित भी होगा। वहीं प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचक पंडित सदभव तिवारी के मुखारबिंद से कथा सुनाई जायेगी। रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक भजन संध्या होगी। धार्मिक कार्यक्रमों का समापन 22 फरवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जायेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठानों में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
*आज निकलेगी विशाल कलश यात्रा* : 11 कुण्डीय नवदिवीय रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा को लेकर 14 फरवरी को विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। यह कलश यात्रा माँ पूर्णा के उद्गम स्थल काशी तालाब पोखरनी से शुरू होगी। जो बैंडबाजे के साथ भैंसदेही प्राचीन शिव पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजन किया जायेगा। जिसके पश्चात कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल के लिए प्रस्तान करेगी। यहां कलश यात्रा का समापन किया जायेगा। आयोजन समिति ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की है।


धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड