बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब दो साल पूरे हो चुके हैं। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। सुशांत को 14 जून, 2020 को उनके फ्लैट पर मृत पाया गया था। इस खबर के सामने आते ही किसी को इस घटना पर यकीन ही नहीं हुआ था।

सुशांत की मौत का इल्जाम उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगाया गया था। रिया से लंबे समय तक पूछताछ की गई थी। आज सुशांत का जन्मदिन है। आज अगर वो जिंदा होते तो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते। एक्टर के इस खास दिन पर हर कोई उन्हें विश करता नजर आ रहा है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।  

रिया ने सुशांत के बर्थडे पर शेयर की तस्वीरें

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुशांत काफी खुश नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में रिया और सुशांत कॉफी मग के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दोनों सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रिया ने ब्लैक कलर का प्रिंटेड टॉप और सुशांत ने ब्लैक टी-शर्ट पहना हुआ है। दोनों ही फोटो में सुशांत की स्माइल देखकर फैंस का दिल फिर से हिल गया है।