सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' में अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा 22 सितंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में तमाम फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर रिद्धि को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस बीच अपने बर्थडे के खास मौके पर रिद्धि डोगरा ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है, जिसके लिए 'जवान' एक्ट्रेस मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची हैं। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को रिद्धि ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

लालबागचा राजा की शरण में रिद्धि डोगरा

गणेश चतुर्थी उत्सव को मद्देनजर रखते हुए लालबागचा राजा गणपति पंडाल हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों को मेला लगा हुआ है। इस बीच अब डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' की अदाकारा रिद्धि डोगरा लालबागचा राजा की शरण में पहुंच गई हैं। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को रिद्धि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है।

इस स्टोरी में आप देख सकते हैं कि रिद्धि डोगरा मायानगरी के लालबागचा राजा गणपति पंडाल के बाहर खड़ी हुईं नजर आ रही हैं। रिद्धि डोगरा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ''जन्मदिन की सुबह कुछ इस तरह।'' बर्थडे के मौके पर रिद्धि लालबागचा राजा के दर्शन कर और उनका आशीर्वाद लेकर अपने स्पेशल दिन की शुरुआत की है।

सोशल मीडिया पर मौजूद अन्य कई तस्वीरों में रिद्धि इस गणपति पंडाल के अंदर जाते हुईं स्पॉट हुई हैं। आलम ये है कि फैंस रिद्धि डोगरा की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।