सीएम से विदेशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की भेंट
भोपाल । भाजपा को जानो अभियान के तहत छह देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में अविच पालार ओक्वीर (डायरेक्टर, फारेन अफेयर्स, नेशनल रिजिस्टेंस पार्टी, युगांडा), उदय शुमशेर जे.बी. राणा (फेडरल पार्लियामेंट सदस्य और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, नेपाल), डॉ. जय कांत राउत (अध्यक्ष, जनमत पार्टी, नेपाल), काकुलंडला लियानागे सुमुदु दिलंगा (अध्यक्ष, यंग प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन, युएनपी श्रीलंका), एरियल बुलश्टेइन, वकील (प्रभारी, फारेन अफेयर्स, लिकूड पार्टी, इजराइल), विजय मखान (इंटरनेशनल रिलेशन्स, मारिशियन मिलिटेंट मूवमेंट, मारिशस), त्रान थान हुओंग (पालिटिकल कौन्सेलर, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम), हो थी होंग हान (प्रथम सचिव, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम) शामिल रहे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल एवं विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा की विचारधारा के आधार पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की।


आबकारी विभाग का बड़ा कदम: 27 मार्च को होगी शराब दुकानों की नीलामी
मध्य प्रदेश से AAP विधायक की गिरफ्तारी, रेप केस में फंसे पठानमाजरा
7% ग्रोथ का अनुमान, लेकिन मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी चिंता
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ऐतिहासिक दफ्तर अब 28 मार्च तक होगा खाली, एस्टेट विभाग का आदेश
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान