रामलीला मंडल अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ की बैठक
*रामलीला मंडल अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ की बैठक*
भैंसदेही रामलीला की तैयारी को लेकर देवीसिंह ठाकुर ने सभी पत्रकारों को रामलीला मंचन की न्यूज़ लगाकर सहयोग करने के लिये कहा। रामलीला मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी पत्रकारों के साथ बैठक जानकारी साझा करते हुए बताया की इस बार रामलीला मे नये नये कलाकारों का अभिनय आपको देखने को मिलेगा साथ यह भी कहा की इस बार हम रामलीला उत्तरप्रदेश पेटर्न पर करने की कोशिश करेंगे। इस बार रामलीला मंचन मे आपको स्थानीय कलाकारों को मौका दे रहे है। तथा इस बार रावण कुम्भकरण के पुतलो का निर्माण भी स्थानीय कलाकार कर रहे है। तथा अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम मे रावण कुम्भकरण का दहन रंगारंग आतिश बाजी के साथ किया जायेगा। इसके बाद सुरेश पाल ने भी सभी पत्रकारों से कहा की रामलीला मंडल को सहयोग करें। अनिल सिंह ठाकुर ने भी सभी पत्रकारों से कहा रामलीला मंचन की अच्छी से अच्छी न्यूज़ लगाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन करें। अंत मे बैठक मे पधारे सभी पत्रकारों का आभार सुनील गुरव ने माना। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संजय तिवारी, अनिल सिंह ठाकुर, सुरेश पाल, देवी सिंह ठाकुर,धरमपाल सिंह ठाकुर, विनय शंकर पाठक,शंकर राय, पत्रकार संघ अध्यक्ष कमलेश कावड़कर, दिलीप घोरे, राजू धुले, गजानन अस्वार, मनीष राठौर, मोहित राठौर, सचिन बेले, सोनू राठौर, नरेश मोहरे, अमीन काबरा, दिनेश पटेल, रामा पानकर, संतोष राठौर, अंकित राजुरकर उपस्थित थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी