रामेश्वर शर्मा ने दिया दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान
भोपाल । राजधानी की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान किया है और उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात कही है। शर्मा के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया है कि ब्यावरा विधानसभा सीट पर पिछली बार से एक लाख से अधिक वोटों के साथ जितना है और पूरी लोकसभा में 8 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो राजा यहां घूम रहे हैं, उनको ऐसे पैक करके भेजना है कि उनका अगला ठिकाना हिंदुस्तान में नहीं बल्कि लाहौर या इस्लामाबाद में होगा। क्योंकि उनको चाहने वाले मध्य प्रदेश या देश में नहीं बल्कि सीमा के उस पार है।’ रामेश्वर शर्मा इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे वकील मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई करेंगे। बता दें कि राजधानी क हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राजा को चाहने वाले मध्यप्रदेश और भारत में नहीं है, उनका अगला ठिकाना देश के बाहर होगा, उनको चाहने वाले पाकिस्तान में हैं।


सोशल मीडिया पर अली फजल का रोमांटिक मैसेज, लिखा 'मुबारक हो पार्टनर...'
अभिनेत्री कंगना ने कहा, ‘गाने में अश्लीलता की हदें पार की गईं’
कांग्रेस का सख्त रुख, क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आई चित्रांगदा
राजपाल यादव बोले, ‘हम सब एक परिवार की तरह काम करते हैं’
मंत्री वर्मा के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट
TMC की सरकार बरकरार, बीजेपी बंगाल में परिवर्तन का बिगुल फूंकेगी
तीव्र बर्फबारी के कारण प्रभावित हुए पर्यटन स्थल