रामायण स्टार के पोस्ट से फैली हलचल रणबीर कपूर करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू
मुंबई: रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। 28 सितंबर को वह 43 साल के हो गए। इस मौके पर वह अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के तहत जुड़े। कई फैंस ने उनसे सवाल पूछे। एक फैन ने उनसे पूछा कि वह फिल्म का निर्देशन कब से करेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया है।
फिल्म निर्देशन पर बोले रणबीर
इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान रणबीर कपूर से पूछा गया कि वह फिल्मों का निर्देशन कब से करेंगे? इस पर उन्होंने कहा 'फिल्म का निर्देशन करने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। हाल ही में मैंने लेखन का काम शुरू किया है। मैं दो विचारों पर काम कर रहा हूं। दो जरूरी काम मेरी लिस्ट में हैं जिन पर मैं अगले कुछ वर्षों में काम करूंगा।'
एनिमल पार्क और ब्रह्मास्त्र 2 पर बोले रणबीर
इसी सेशन में रणबीर कपूर से उनकी अगली फिल्म 'एनिमल पार्क' के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा 'एनिमल पार्क पर 2027 से काम शुरू होगा। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसके बारे में मुझसे बात की है। इसके किरदार और संगीत गजब के हैं। इसमें अभिनय करने के लिए मैं उत्सुक हूं।'
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अयान मुखर्जी इस फिल्म को लिख रहे हैं। जल्द ही इसके आने की उम्मीद है।
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक नितेश तिवारी की 'रामायण' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर'। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज हो सकता है। इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज हो सकता है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल होंगे। फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित है। यह 2026 में रिलीज हो सकती है।


एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश