राम का आदर्श एवं विश्वास सीखने योग्य:—राजा ठाकुर
राम का आदर्श एवं विश्वास सीखने योग्य:—राजा ठाकुर
रामलीला का शुभारंभ:—भैंसदेही रामलीला मंचन के 79 वे वर्ष में आज प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री राजा ठाकुर द्वारा मंच पूजन कर रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा उदबोधन दिया गया।जिसमें सबसे सहयोग की अपील की गई राजा ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा कि भगवान राम का आदर्श एवं विश्वास सीखने योग्य है।साथ ही उन्होंने पूर्व कलाकारों को भी याद किया अंत में रामलीला मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार माना और कहा कि कार्यक्रम सब के सहयोग से ही संभव है।रामलीला मंडल में हर व्यक्ति का स्वागत है।मै जनता को भी धन्यवाद देता हु कि हमें इसी प्रकार सहयोग करते रहे। इसके बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ जिसमें पार्वती जी शंकर जी से रामायण की विस्तृत कथा सुनना चाहती है जिसे भगवान शंकर स्वीकार कर रामायण कथा सुनाते है। पृथ्वी अत्याचार से घबराकर सभी देवताओं के साथ भगवान विष्णु से पृथ्वी पर अत्याचार कम करने के लिए अवतार लेने का कहते है। तब भगवान विष्णु राम अवतार लेने का कहकर सबको शांत करते है और अयोध्या में राजा दशरथ के यहां राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न के रूप में अवतार लेते है।अयोध्या में खुशी मनाई जाती है कुछ दिन पश्चात मुनि विश्वामित्र राम लक्ष्मण को अपने साथ राक्षसों को मारने के लिए वन लेकर जाते हैं। जहां वन में सुभाउ व ताड़का का वध श्रीराम करते हैं रामलीला देखने पहले दिन से ही जनता उमड़ रही है।इस कार्यक्रम में रामलीला मंडल संचालक श्याम तिवारी,प्रदीप सिंह किलेदार,अनिल सिंह ठाकुर,सुरेश पाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर,जनपद पंचायत सदस्य ऋषभदास सावरकर,नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी,लक्ष्मीनारायण मालवीय,विनय शंकर पाठक,अरुण तिवारी, धर्मा मालवीय, मारोती बारस्कर,ब्रह्मदेव कुबडे,राजा आर्य,पत्रकार संघ के अध्यक्ष गजानन असवार,तथा रामलीला मंडल के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।


आधार कार्ड नियम सख्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा
फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर छाए राघव चड्ढा
मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति
सोशल मीडिया विवाद में सोना मोहापात्रा ने दर्शकों पर उठाए सवाल
‘रूम पर आ जाओ’ मैसेज से मचा बवाल, रीवा में शिक्षक पर गंभीर आरोप