संघमित्रा एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
*संघमित्रा एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत*
*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना
मुलताई से हतनापुर रेलवे स्टेशन के बीच संघमित्रा एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गई। मुलताई स्टेशन प्रबंधक हिमांशु कुमार ने पुलिस थाने में सूचना देते हुए बताया राजू पिता विट्ठल पवार 40 साल निवासी मुलताई यूनिट नंबर 5 में ग्राम चैनपुर के रेलवे गेट पर चाबीदार के पद पर पदस्थ था। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के दरमियान राजू पवार ड्यूटी के दौरान मुलताई और हतनापुर रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 902/04 के पास ट्रैक से गुजर रही संघमित्रा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। दुर्घटना में राजू पवार का शरीर कई टुकड़ों में बट गया। स्टेशन प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। रेलकर्मी किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।


आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप