57 बूथों पर मनाई पं. दीनदयाल जयंती
57 बूथों पर मनाई पं. दीनदयाल जयंती
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा नगर मंडल भैंसदेही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज लाल जवारकर ने ग्राम खामला, जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर,ने वार्ड क्रमांक13 में नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने ग्राम पंचायत चिचोलीढाना में जयंती मनाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे के बताया कि मंडल के 57 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी बूथों पर दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बूथ प्रभरियों ने बूथ पर पहुंचकर कार्यक्रम संपन्न कराया। इस दौरान स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण भी किया गया । मंडल अध्यक्ष घोरे ने बूथ क्रमांक 228 ग्राम बड़गाँव पहुँचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पंडित उपाध्याय जी ने अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव गरीब किसान पीड़ित शोषित और वंचित के उत्थान के लिए लगा दिया।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष शंकर मुंडे ,संजय येवले ,सुरेश येवले,प्रकाश भक्ते, रंगू मर्सकोले,योगेश डागोर सहित भाजपा के ज़ेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर छाए राघव चड्ढा
मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति
‘रूम पर आ जाओ’ मैसेज से मचा बवाल, रीवा में शिक्षक पर गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
भाजपा अध्यक्ष ने ममता सरकार को घेरा, जमीन विवाद को लेकर लगाए गंभीर आरोप
युद्धविराम पर भरोसा नहीं, ईरान में छात्रों के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता