प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला
10 साल में बीजेपी बन गई सबसे अमीर पार्टी......कांग्रेस 55 साल में नहीं बन पाई
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला किया, पार्टी के धन के तेजी से संचय पर सवाल उठाकर मतदाताओं से राजनीतिक दलों की ईमानदारी पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन फिर भी वह दुनिया की सबसे अमीर पार्टी नहीं बन सकी। महज 10 साल में बीजेपी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। यह कैसे हो गया? इतना सारा पैसा कहां से आया? यह किसका पैसा है?
प्रियंका गांधी वाड्रा की ये टिप्पणी हिमाचल प्रदेश में तीव्र प्रचार अभियान के बीच आई है, जहां मतदाता महत्वपूर्ण मतदान के लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने हालिया रिपोर्ट पर दावा कर कहा कि भाजपा ने हाल के वर्षों में 60,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे इस फंडिंग के स्रोतों पर संदेह पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को भ्रष्ट कहते हैं। वे भगवान के नाम पर वोट मांगते हैं। कौन सा भगवान बताएगा कि किसे वोट देना है? प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, बीजेपी की प्रचार रणनीति को चुनौती दी और पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी देवताओं, संतों और महान हस्तियों ने केवल एक ही बात कही है, सत्य के मार्ग पर चलें।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आपदा के समय कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने आगे बढ़कर लोगों की मदद की, क्योंकि यही नेताओं का कर्तव्य है। लेकिन नरेंद्र मोदी और उनके नेता आपको देखने तक तक नहीं आते है। मोदी सरकार ने अपना कोई कर्तव्य नहीं निभाया। यहां मिलने वाली मदद की राशि भी रोक दी। उन्होंने आपको नकार दिया, क्योंकि आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी। यह बीजेपी की नीयत है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी यहां पर्यटक की तरह आते हैं। वे अपना कैमरा निकालकर फोटो खींचते हैं और उनकी फोटो कोई और खींचता है।


IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक