बिग बॉस 17 फेम मनारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 29 मार्च को एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जहां उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजू निक जोनस ने पहुंचकर चार चांद लगाए। इनके अलावा पीसी की मां और मनारा चोपड़ा की मामी भी पार्टी में पहुंचीं। तीनों ने मिलकर मनारा को बेस्ट बर्थडे सरप्राइज दिया। 

मनारा चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने 33वें जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी रखी। जहां परिवार के साथ उनके कुछ खास दोस्त भी पहुंचे। इनमें सबसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पार्टी की हाइलाइट बने।

निक और प्रियंका ने लूटी महफिलमनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने स्वैग से एंट्री की। पार्टी में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं , निक जोनस यलो पैंट और फ्लोरल प्रिंट वाले शर्ट में दिखाई दिए। बर्थडे गर्ल मनारा रेड कलर के गाउन में बला की खूबसूरत लगीं।

मनारा और प्रियंका की मस्ती

मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में पैपराजी भी पहुंचे। एक्ट्रेस ने की पार्टी से उन्होंने कई सारे वीडियो और फोटो लिए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा पार्टी में मनारा की बहन मिताली हांडा भी पहुंचीं। चारों ने मीडिया के लिए कई सारे पोज भी किए।

पैपराजी के साथ मनाया बर्थडे

मनारा चोपड़ा ने परिवार के साथ- साथ पैपराजी के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने केक काटकर सभी मीडिया वालों के बीच खुद बांटा। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी के वीडियो छाए हुए हैं। हालांकि, पार्टी की अभी इनसाइट फोटोज आना बाकी है।

होली पर मनारा का हुड़दंग

मनारा चोपड़ा का हाल ही में होली वीडियो खूब वायरल हुआ था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की होली पार्टी में एक्ट्रेस ने खूब मस्ती की थी। पार्टी से उनके डांस वीडियो ने फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी। प्रियंका चोपड़ा के अलावा मनारा भांजी मालती के साथ भी खूब एंजॉय करते हुए नजर आई थीं।