लंदन । 900 से अधिक वर्षों से चल रही परंपरा में 6 मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में चार्ल्स की औपचारिक ताजपोशी के साथ तीन दिनों के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। एक शाही टिप्पणीकार ने दावा किया कि प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम, किंग चार्ल्स राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान आपस में एक शब्द का भी आदान-प्रदान नहीं करने वाले हैं। उन्होंने दावा किया है कि दोनों भाइयों के बीच का रिश्ता अपने खराब दौर से गुजर रहा है। प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट के खिलाफ प्रिंस हैरी द्वारा अपने सभी संस्मरण स्पेयर में किए गए कई दावों के बाद भाइयों के बीच तनाव बढ़ गया। 
अपने पिता के राज्याभिषेक पर प्रिंस हैरी और विलियम रहस्योद्घाटन के बाद पहली बार आमने-सामने आएंगे। हालांकि प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेघन मार्कल के बिना राज्याभिषेक में शामिल होने वाले है। स्तंभकार एंजेला मोलार्ड ने बताया कि विलियम और हैरी के बीच का रिश्ता अपने बदतर दौर से गुजर रहा है। राज्याभिषेक के दौरान वे वेस्टमिंस्टर एब्बे में किस पोजीशन में रहने वाले हैं, इस बारे में बहुत सोचा गया है। मोलार्ड का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि हम उन्हें एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए देख पाएंगें। वास्तव में, मुझे नहीं लगता कि वे उस दिन एक शब्द का आदान-प्रदान करने वाले हैं। स्तंभकार ने यह भी कहा कि प्रिंस हैरी ने अपने संस्मरण में अपने जीवन के सभी सबसे व्यक्तिगत क्षेत्रों में अपने भाई की आलोचना की है।