रूस यात्रा पर मास्को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई से 9 जुलाई तक रूस की यात्रा पर हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। दोनों नेता 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में व्यापार बढ़ाने पर बातचीत होगी। रूस के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया भी जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। एक बैठक के बाद वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे। मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी 22वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार आज पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों नेता रात्रिभोज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए। इस दौरे से पहले पीएम मोदी ने भारत-रूस के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले दस वर्षों में आगे बढ़ी है। मॉस्को दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा, "मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए उत्सुक हूं।" रूस के अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे पर भी जाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रिया को भारत का दृढ़ और विश्वसनीय भागीदार बताया। पीएम मोदी ने कहा, 'हम लोकतंत्र के आदर्शों को साझा करते हैं। मैं नए क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा करता हूं।'


इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली