प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने इस दौरान उन्हें मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया। मालूम हो कि भाजपा नेता आज 90 साल के हो गए हैं।
पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक सेवा और विद्वतापूर्ण गतिविधियों में उनके व्यापक योगदान ने हमारे राष्ट्र को गहराई से समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत शैक्षिक उन्नति के प्रति उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। इस विशेष दिन पर हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की प्रार्थना करते हैं।
वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे हैं जोशी
जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जो 80 और 90 के दशक के अंत में पार्टी की पहली लहर के दौरान पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वह मंत्री भी रहे चुके हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
तेज रफ्तार कन्टेनर ने ट्रेक्टर ट्राली को मारी टक्कर, ट्रेक्टर चालक की हुई मौत
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव