राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वीप गतिविधियों के लिये झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा को किया सम्मानित
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ कलेक्टर सुनेहा मीणा को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25 से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सुमीणा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024-25 से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुनेहा मीणा को स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए वर्ष 2024-25 के लिए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुमीणा ने झाबुआ जिले में भगोरिया उत्सव की पारंपरिक परिधान पहने शुभंकर युगल ‘चुनावी काका - चुनावी काकी’ का उपयोग कर स्वीप अभियान चलाया। इससे मतदाता जागरूकता को बढ़ावा मिला। दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा झाबुआ कलेक्टर सुनेहा मीना को सम्मान प्रदान करना मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कलेक्टर सुमीना ने निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए अनुकरणीय नवाचार किए हैं , जो लोकतंत्र के सतत् विकास और उसकी समृद्धि के प्रयासों को एक नई दिशा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में सम्मानित देश के सभी प्रतिभागी भी उनके उत्कृष्ट योगदान और सम्मान के लिए बधाई के पात्र हैं।


नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब