छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में आंधी चलने की संभावना है। सुबह तेज धूप के बाद अब बादल छा गए हैं। इससे उमस भी बढ़ने लगी है। साथ ही बारिश होने की संभावना बनी हुई है। तापमान में अगले दो दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद मध्य छत्तीसगढ़ में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदलवा हुआ है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट 

बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, एमएमएसी, केसीजी, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद, जांजगीर, बलौदा-बाजार, जशपुर, रायगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कबीरधाम, मुंगेली में अगले 3 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर सतही हवा के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है। 

बारिश की संभावना 

रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को तेज और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।