फर्जी केसीसी खाते खोलकर सवा करोड़ का गबन करने वाले बैंक के सहायक प्रबंधक को पुलिस करेगी न्यायालय में पेश

 

Betul mp- क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय ओझा  सवा करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा |गौरतलब है कि  विनय ओझा ने  जौल खेड़ा गांव के महाराष्ट्र बैंक शाखा  में  पदस्थ रहते हुए वर्ष 2014 में   किया था सवा करोड़ का गबन |

इस मामले में मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि 2014 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा जौलखेड़ा में फर्जी केसिसी खाते खोलकर करीब सवा करोड़ का गबन हुआ था उस समय 10 आरोपी बनाए गए थे जिसमे से 9 आरोपियों का निराकरण कर चुके है एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी जिसमे से दो आरोपियों को अलग किया गया था और एक आरोपी शेष रह गया था जोकि शाखा सहायक प्रबंधक विनय ओझा था जिसे मुलताई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है |

देखें वीडियो