आत्महत्या करने क़े लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आत्महत्या करने क़े लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैतूल l आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया l कोतवाली पुलिस ने आरोपी अभिषेक राणा को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है l
घटना दिनांक 24.09.2025 की है थाना कोतवाली बैतूल को सूचना प्राप्त हुई कि सोनाहिल कॉलोनी निवासी प्रदीप बारंगे पिता बाबूलाल बारंगे अपने मकान में फांसी पर लटके पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची एवं मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशन में पुलिस ने जाँच शुरू की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के कथन लिए गए, जिसमें मृतक की पुत्री ने बताया कि उसके नंदोई अभिषेक राणा पिता वीरेंद्र राणा निवासी मुरार, ग्वालियर द्वारा उसे फोन पर अश्लील गालियां एवं धमकियाँ दी जा रही थीं। इस संबंध में जब मृतक प्रदीप बारंगे ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने मृतक को गंदी गंदी गालियां दी जाकर अपमान सूचक शब्द कहे गए एवं उसकी लड़की को नुकसान पहुंचाने की तथा देख लेने की धमकियाँ दीं और लगातार फोन कर मानसिक प्रताड़ना पहुँचाई थी l
आरोपी की इन हरकतों से मानसिक रूप से आहत होकर मृतक ने पहले अपने हाथ की नस काटी और बाद में घर की पहली मंजिल की रेलिंग पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी l
मृतक के द्वारा हाथ की नस काटी जाने एवं डिब्बे में रक्त के समान द्रव दिखाई देने पर मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा था, लेकिन विवेचना के दौरान परिजनों के कथनों से एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि मृतक प्रदीप बारंगे की मृत्यु फांसी लगने(आत्महत्या) से ही हुई है।
इस घटना का जिम्मेदार *आरोपी अभिषेक राणा निवासी मुरार, जिला ग्वालियर* को मानते हुए थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 954/25, धारा 108 बी.एन.एस.* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी अभिषेक राणा निवासी मुरार जिला ग्वालियर को आज दिनांक 30.9.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


आधार कार्ड नियम सख्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा
फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर छाए राघव चड्ढा
मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति
सोशल मीडिया विवाद में सोना मोहापात्रा ने दर्शकों पर उठाए सवाल
‘रूम पर आ जाओ’ मैसेज से मचा बवाल, रीवा में शिक्षक पर गंभीर आरोप