प्रेमिका को जलाने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रेमिका को जलाने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैतूल मप्र l शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जला दिया और फरार हो गया जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही छिंदवाड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया है l घटना 1 अप्रैल की है पीड़िता बाबित पिता मोतीलाल धुर्वे निवासी मलकापुर जोकि वर्तमान में हमलापुर पेट्रोल पंप के पीछे रहती है जिसे उसके प्रेमी आर्यन मालवी ने जान से मारने की नियत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी l पीड़िता की शिकायत पर गंज पुलिस ने धारा 452,307 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया था l
घटना के बाद पीड़ित लड़की को उसकी मां ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जंहा पीड़िता ने मीडिया को बताया था की उसका प्रेमी आर्यन मालवी शराबी है जिसकी वजह से उसने आर्यन से मिलना बंद कर दिया था उसके बाद वह घटना वाली रात उसके घर आया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा कर भाग गया l जिला अस्पताल से पीड़िता को गांधी मेडिकल कालेज भोपाल रेफर किया गया है गंज पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी रखी जिसके बाद टीम बनाकर अलग अलग जगहों पर आरोपी आर्यन की तलाश की l आर्यन मालवी पिता संजय मालवी उम्र 25 साल नि.अर्जुन नगर गंज कों घेराबंदी कर ग्राम डोगरिया तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाडा से विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया है । इस कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया,उनि अजय रधुवंशी,सउनि सुरेश शाक्य,सउनि किशोरीलाल सल्लाम,प्रआर 351 संदीप,प्रआर 79 मयूर,आर दुर्गेश,आर अनिरूध्द,आर नवीन रधुवंशी एवं आर नरेन्द्र,आरक्षक राजेंद्र की विशेष भूमिका रही है ।


भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान