नाबालिक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के फरार आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैतूल मप्र l स्कूली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला अतिथि शिक्षक को पुलिस गिरफ्तार ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया l घटना 15 फरवरी 2024 की मोहदा थाना क्षेत्र की है जंहा फरियादी पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी की 15 फरवरी को उनकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी जोकि घर वापिस नही आई थी शिकायत के बाद पुलिस ने 363 के तहत मामला दर्ज कर छात्रा की खोज शुरू की थी l 18 फरवरी को बालिका के मिलने के बाद बालिका के बयान लिए गए जिसमे बताया की स्कूल में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था l
पुलिस ने इस प्रकरण मे एससीएसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया और आरोपी कार्तिक पिता गजेंद्र सिंह राठौड़ उम्र 22 साल निवासी आदर्श धनौरा चौकी भीमपुर की तलाश शुरू की गई जो की फरार था l पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 5000 रुपए इनाम की घोषणा की गई जिससे आरोपी का जल्द पता लगाया जा सके,पुलिस सरगर्मी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों में दबिस दे रही थी कड़ी मेहनत के बाद 12/03/24 को आरोपी कार्तिक राठौड़ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसे विधिवत कार्यवाही के उपरांत दिनांक 13/03/24 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी भैसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी मोहदा उनि नेपाल सिंह ठाकुर, सउनि मुजफ्फर हुसैन, आरक्षक प्रवेश, शंभू, देवलाल, सीताराम, सुधाकर की विशेष भूमिका रही।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव