पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा सहित कई प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों नेताओं ने की कई मुद्दों पर चर्चा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात इटली के दक्षिणी रिसॉर्ट शहर में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई। इस दौरान पीएम मोदी और मैक्रों ने रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा, जलवायु कार्रवाई, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, संपर्क और संस्कृति के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
वहीं, राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हमारी एक साल में चौथी मुलाकात है। उन्होंने आगे कहा कि यह दर्शाता है कि हम भारत और फ्रांस के मजबूत संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैक्रों के साथ हुई मुलाकात के दौरान रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, एआई, ब्लू इकोनॉमी और कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को इस दौरान अगले महीने से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक की मेजबानी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद