घोघरी जलाशय पर किया पौधा रोपण  
एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत शामिल हुए जिलाध्यक्ष
बैतूल। डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड मॉ के नाम अभियान की शुरूवात की। इस अभियान के तहत जिला भाजपा संगठन द्वारा देड लाख पौधारोपण 6 जुलाई तक कर रहा है। इसी कडी में बैतूलबाजार मंडल के तत्वावधान में घोघरी जलाशय परिसर में पौधा रोपण किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भी शामिल हुए इस मौके पर श्री शुक्ला ने कहा कि हमारी संस्कृति में शुरूवात से ही पेडो का धार्मिक महत्व रहा है। आज पूरे विश्व में पर्यावरण के प्रति लोगो का दृष्टिकोण बदल रहा है। हमने शुरूवात से ही पेडों की महत्ता को पहचान कर उनका संरक्षण किया है। आज के दौर में जब विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। तब विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड मॉ के नाम अभियान चलाकर इसे जन जन का अभियान बनाया है। वहीं जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने कहा कि भाजपा अपने सामाजिक दायित्वो के प्रति निरंतर कार्यकरने वाली एक मात्र राजनैतिक पार्टी है। इस अभियान के परिणाम से सबको सकारात्मक उर्जा मिलेगी। जिस तरह से पेड कभी भेद भाव नही करते समान रूप से हमें हवा,फूल , फल देते है उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री भी सबके विकास को लेकर विश्वास के साथ चल रहे है। पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, अशोक वर्मा, विजेश वर्मा, विजय पानकर, कमलेश राठौर, नरेन्द्र विजयकर, क्रांति पंवार, तेजीराव पांसे, राजेश पाल, जगदीश चढोकार, संतोष सेलूकर, सुभाष राठौर, रघुनाथ नवडे, पंढरी गायकवाड, धर्मराज साहू, सुदामा साहू, सुभाष लोखंडे, काशीराम पांसे, नागोराव सिरसाम, फतेसिंग कवडे, शंकर पटेल, घनश्याम साहू, धर्मराज पटेल, विजय बंजारे, सहादेव वटके, राजू गंजाम, लक्ष्मण पटेल, पिंटू अहाके सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।