ग्रीन शहर क्लीन शहर के संकल्प के साथ हुआ वृक्षारोपण


 भैंसदेही- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मंशा अनुसार एक जुलाई को प्रदेश भर में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किए जाने के निर्देश के बाद भैंसदेही नगर में भी ग्रीन शहर-क्लीन शहर के संकल्प के साथ भाजपाइयों ने वहद स्तर पर पर वृक्षारोपण कर संकल्प लिया। मंडल महामंत्री दिलीप घोरे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के निर्देश पर नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल परिसर में भाजपा के समस्त पार्षद पद प्रत्याशियों सहित वरिष्ठ नेताओं ने ग्रीन शहर क्लीन शहर का संकल्प लेते हुए फलदार पौधों को लगाया।इस अवसर पर यहां बड़ी स्क्रीन लगाकर मुख्यमंत्री के द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी,मंडल महामंत्री दिलीप घोरे,सुनील गुरव,दिनेश पटेल,सोशल मीडिया प्रभारी अंकित राजूरकर,पार्षद प्रत्याशी,ब्रह्मदेव कुबड़े, कुसुम सिंह ठाकुर,सुधा मालवीय,तारा पाल,लीला राठौर,कुसुम झरबड़े,अनिता छत्रपाल,संगीता गायकी,निर्मला महाले, प्रीति सिंह कौशिक,आशु राठौर,केरु पिपरदे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।