रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्थायी कोच वृद्धि
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोचों की वृद्धि का निर्णय लिया है। यह वृद्धि दिनांक 29 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।
इस ट्रेन में 1 एसी थ्री टियर कोच और 1 स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। इस वृद्धि के बाद इस ट्रेन में 8 जनरल कोच,7 स्लीपर कोच,1 एसी थ्री टियर कोच,2 एसी चेयर कार कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
कोचों की इस वृद्धि से यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। भोपाल रेल मंडल यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन