*कन्यादान महोत्सव आज, जनप्रतिनिधि करेगे शिरकत* 
*धूमधाम से निकलेगी बारात, 10 जोड़े होगे परिणयबद्ध* 

भैंसदेही क्षत्रीय लोणारी कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही के तत्वावधान में आयोजित कन्यादान महोत्सव की तैयारियां  पूरी हो चुकी है। हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार विवाह समारोह संपन्न कराने शुक्रव्रार को वधु पक्ष द्वारा खनमिट्टी भी लाई गई और शनिवार को मंढा डाला गया। कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही के ब्लाक अध्यक्ष मनीष नावंगे ने बताया कि समाज संगठन द्वारा वृहद स्तर पर प्रतिवर्ष कन्यादान महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी झल्लार के स्कूल प्रांगण में 10 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जायेगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान सुखदेव पांसे ( पूर्व केबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन भोपाल), राजेन्द्र देशमुख (पूर्व न.पा. अध्यक्ष), विष्णु राने ( अध्यक्ष अ.भा.लो. कु.स. सं. भोपाल), दिनेश महस्की (जिलाध्यक्ष क्ष. लो. कु. समाज बैतूल), भास्कर मगरदे (जिलाध्यक्ष भाजपा युवामोर्चा), हेमन्त वागद्रे ( पूर्व प्रांताध्यक्ष एन.एस.यू.आई.), नरेश फाटे ( पूर्व जि.पं. उपाध्यक्ष), श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर (न.पा. अध्यक्ष, बैतूल), श्रीमती लता राजू महस्की ( पूर्व जि.पं. अध्यक्ष), श्रीमती अर्चना गायकी (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती उर्मिला गव्हाड़े (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती रीता प्रदीप झोड़ (पूर्व न.पं. अध्यक्ष), श्रीमती रेखा बारस्कर (जिलाध्यक्ष क्ष. लो. कु.स. महिला सं. बैतूल), गोवर्धन राने (समाजसेवी), पंजाबराव बोडखे ( पूर्व विधायक), चंद्रशेखर देशमुख ( पूर्व विधायक), अशोक पांसे ( पूर्व अध्यक्ष जि.सह. बैंक बैतूल), उत्तम गायकवाड़ (गायत्री परिवार, हरिद्वार), शैलेन्द्र कुम्भारे (जिला पंचायत सदस्य), बाबा माकोड़े ( पूर्व जिलाध्यक्ष भा.ज.पा.), शिवशंकर चढ़ोकार (जिलाध्यक्ष क्ष.लो. कु.स. सेवा सं. बैतूल) उपस्थित रहेगे। 
*जनवासा स्थल से पंडाल तक पहुंचेगी बारात* - कन्यादान महोत्सव को लेकर कुन्बी समाज संगठन द्वारा विशेष तैयारियां की है। वर पक्ष के जनवासा स्थल पर स्वल्पाहार का आयोजन किया है। जिसके बाद गाजे-बाजे से बारात पंडाल स्थल पहुंचेगी। जहां समाज संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बारात का स्वागत किया जायेगा। इसके पश्चात विधिविधान से विवाह समारोह संपन्न होगा। 
*वधु को देगे जेवर और रसोई का सामान* - कुन्बी समाज संगठन भैंसदेही के ब्लाक अध्यक्ष मनीष नावंगे ने बताया कि कन्यादान महोत्सव में संपन्न होने वाले विवाह कार्यक्रम में सभी जोड़ों को समाज की ओर से कपड़े, जेवर और रसोई का सामान भेंट किया जायेगा। जिसमें वर के कपड़े, वधु के कपड़े, श्रंगार सामान और रसोई में खाना पकाने के लिए उपयोग आने वाले बर्तन दिये जायेगे। 

बाक्स में - 
*तन्वी ने कन्यादान महोत्सव के लिए भेंट की राशि* 
कुन्बी समाज संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनीष नावंगे, श्रीमती छाया नावंगे की सुपुत्री तन्वी नावंगे ने अपने जन्मदिन पर मिली राशि कन्यादान महोत्सव के लिए भेंट की। तन्वी ने बताया कि 26 अप्रैल को उनका 9 वां जन्मदिन था। जिसमें शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें उपहार सहित नगद राशि भेंट की थी। यह राशि वह नेक कार्य में खर्च करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने कन्यादान महोत्सव समिति को यह राशि भेंट कर दी, ताकि यह राशि कन्यादान जैसे पुनित कार्य में लगाई जा सके। 
------------------------