हाड़ कपा देने वाली ठंड से बेहाल हुए लोग, खेतों में जमी बर्फ

 

बैतूल मप्र- बैतूल में इन दिनों हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है | पिछले तीन दिनों की बात करें तो  तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है |इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड सोमवार,मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को पड़ी है | बीती रात को  पड़ी ठंड से आज सुबह खेतों में बर्फ जमी नजर आई |

 बैतूल बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई बीती रात पारा लुढ़ककर 4 डिग्री पर पँहुचा गया था  तापमान कम होने से खेतों में लगी दलहनी फसलों पर पाला पडऩे की आशंका को देखते हुए किसानों ने चने और मटर की फसलों के बीच रात में धुआं कर पाला के असर को कम किया | बैतूल बाजार क्षेत्र में  रात को पड़ी कड़ाके की ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया शाम होते ही लोग अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए | वंही चौक चौराहों पर लोग अलावा तापते नजर आए | रात में पड़ी हाड़ कपा देने वाली ठंड से गन्ने के खेतों सफेद बर्फ की चादर बिछ गई मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से चल रही शीत लहर का असर अभी आगामी दिनों में भी बना रहेगा लिहाजा अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही है /