पेरिस ओलंपिक : भारतीय निशानेबाज रमिता 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंची
पेरिस । भारतीय महिला निशानेबाज रमिता जिंदल ने ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में प्रवेश किया है। रमिता ने इस मुकाबले की शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। वह क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रहीं थीं। अब फाइनल में रमिता सोमवार को खिताबी मुकाबले में उतरेगी। फाइनल में रमिता का लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण जीतना रहेगा। रमिता 60 शॉट के क्वालिफाइंग रांउड में कुल 631.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। रमिता ने पहली सीरीज में 104.3, दूसरी में 106.0, तीसरी में 104.9, चौथी में 105.3, पांचवीं में भी 105.3 और छठी सीरीज में 105.7 अंक हासिल किए।
वहीं भारत की ही इलावेनिल 10वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल में नहीं पहुंच पाई। एलावेनिल शीर्ष-5 में बनी हुईं थी। कुछ समय के लिए तो वह शीर्ष पर भी थी पर अंतिम सीरीज में वह पीछे हो गयी। 59वें शॉट में एलावेनिल ने केवल 9.8 का स्कोर किया। इसी से वह शीर्ष-8 से बाहर हो गईं। अंत में उन्होंने 10.1 का स्कोर किया। एलावेनिल और 8वें नंबर की निशानेबाज में केवल 0.5 के स्कोर का अंत रहा।


स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव