पार्ल रॉयल्स ने 27 रन से जीता मुकाबला
एसए20 के तीसरे मैच में पार्ल रॉयल्स का सामना प्रिटोरिया कैपिटल्स से हुआ। कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रायल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 160 रन बनाए।
जेसन और बटलर ने दिलाई अच्छी शुरुआत
जेसन रॉय और जोस बटलर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। जेसन रॉय के रूप में टीम का पहला विकेट 42 रन गिरा। रायल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान डेविड मिलर ने बनाए। मिलर ने 33 गेंदों में 4 चौके के साथ 124.24 के स्टाइक रेट से अपने बल्ले से 41 रन निकाले।
मिलर और ब्यूरेन ने चौथे विकेट के लिए की अर्धशतकीय साझेदारी
मिलर ने ब्यूरेन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 61 रन जोड़े। बटलर ने अपने बल्ले से 14 रन निकाले। विहान लुब्बे ने 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ब्यूरेन ने 28 रन बनाए। एंडिले फेहलुकवायो ने भी नाबाद 28 रन बनाए।
कैपिटल्स की गेंदबाजी
इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दिहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कैपिटल्स की ओर से डेरिन डुपाविलॉन और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा ईथन बॉश, कप्तान जेम्स नीशम और विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिया।
कैपिटल्स की पारी
161 रन का पीछा करने उतरी रायल्स Rajasthan Royals की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम 18 रन पर अपना पहला विकेट गंवा बैठी। टीम की ओर से फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इसके अलावा रिले रोसौव ने 29 रन बनाए। रोसौव और साल्ट ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े।
कप्तान ने बनाए 21 रन
इसके बाद कप्तान जेम्स नीशम ने 21 और ईथन बॉश ने 16 रन बनाए। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े। रायल्स की ओर से एंडिले फेहलुकवायो ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा लुंगी एनगिडी, विहान लुब्बे, तबरेज शम्सी और ओबेद मैककॉय ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।


छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला