*हमारा बूथ सबसे मजबूत: बबला शुक्ला* 
भैंसदेही:-  केन्द्र में मोदीजी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार एवं प्रदेश में शिवराज सिंह कि नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अंत्योदय का लक्ष्य लेकर अंतिम छोर के व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेको जनकल्याणकारी योजना चलाकर समुचे देश को विकास की धारा में बराबरी का भागीदार बनाकर प्रतिदिन  यशस्वी राष्ट्र का निर्माण करने के निष्ठा एवं ईमानदारी से लगातार प्रयास किये जा रहे है। प्रत्येक बुथ पर हमारे विचार का कार्यकर्ता मौजूद रहे हमारा बूथ सबसे मजबूत हो बूथ विस्तार में समिति पन्ना प्रभारी में हमारे कायकर्ता की भागीदारी हो उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भाजपा नगर मंडल की बुथ अध्यक्षों की बैठक में वन टू वन चर्चा के दौरान व्यक्त किये। वन टू वन चर्चा के दौरान श्री शुक्ला ने बुथ स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटीयरिंग तथा कार्य मे आने वाली समस्या का निराकरण करने के निर्देश भी दिये। भारतीय जनता पार्टी सत्ता हथियाने के लिए राजनिती नही करती है भाजपा तो सबका साथ सबका विकास को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोडकर आगे बढाने का कार्य करती है। भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने अध्यक्ष से कहा कि आप जल्द से जल्द संगठन एैप में पन्ना प्रभारी एवं पन्ना समिति के सदस्यों कोे चिन्हित कर अपलोड करें। वन टू वन चर्चा के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर , नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरजलाल जावरकर,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभदास सावरकर, जिला महामंत्री राहूल चौहान, राजा सुर्यवंशी, पार्षद ब्रम्हदेव कुबडे, पूर्व पार्षद अजय सिंह कौशिक, बालकृष्ण वागद्रे, दिनेश पटेल,राजु कुम्भारे,मंडल महामंत्री दिलीप घोरे सहित बूथ अध्यक्ष कार्यकता गण मौजूद रहें। समस्त बूथ अध्यक्षों की पूर्ण उपस्थिति के लिए भाजपा नगर मंडल भैंसदेही महामंत्री दिलीप घोरे ने समस्त बूथ अध्यक्षों कार्यकताओ का आभार प्रदर्शन किया।