सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं। आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था।

वहीं, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दिनों की तेज गिरावट के बाद कच्चा तेल निचले स्तरों पर बना हुआ है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का रेट 84.58 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं, डब्लूटीआई क्रूड का रेट 82.79 डॉलर प्रति बैरल है।

प्रति दिन जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियों की ओर से जारी किए जाते हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल की कीमत के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाया जाने वाला टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।