*अब अकुशल मजदूरों मिलेगी 243 रूपये मजदुरी* 

भैंसदेही मनरेगा अंतर्गत काम करने वाले अकुशल मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने मजदूरों के हितों के संरक्षण एवं कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 1 अप्रैल 2024 से मजदूरी दर 243 रू निर्धारित कर दी है। इसके आदेश भी जारी किये जा चुके है।  आदेश के परिपालन जनपद पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह ठाकुर भैंसदेही ने सभी पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायकों को मजदूरी में हुए बदलाव की जानकारी भेज दी है। जिसमें उल्लेखित किया है कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय की अधिसूचना सं. 1481 नई दिल्ली 27 मार्च 2024 अनुसार मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत अकुशल हस्त कर्मकारों की प्रतिदिन मजदूरी की दर 01 अप्रैल 2024 से 243 रू निर्धारित की गई है। ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मजदूरी दर 243 रू प्रतिदिन अंकित कराया जाकर पंचनामा कार्यालय को प्रस्तुत करें। ग्राम में मुनादी लगातार एक सप्ताह कराई जाये। गौरतलब रहे कि मजदूरी दरों में की गई बढ़ोतरी श्रमिकों की जिंदगी में व्यापक बदलाव आयेगा।