अब कत्ल नहीं हत्या लिखा जाएगा
उर्दू-फारसी शब्दों को पुलिस ने कहा ना, हटाए 65 शब्द
भोपाल । मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में उर्दू और फारसी आदि अन्य भाषाओं के प्रचलित शब्दों के स्थान पर हिंदी के शब्द लिखे जाएंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा नया शब्दकोश तैयार किया गया है। नए शब्दकोश में उर्दू -फारसी और अन्य भाषाओं के 65 शब्द हटाए जाएंगे। इस आशय का आदेश शासन की ओर से पुलिस विभाग को जारी हो गया है।
अब उर्दू - फारसी के शब्दों का इस्तेमाल नहीं होगा। जैसे अब कत्ल नहीं हत्या लिखा जाएगा। पुलिस की लिखा पढ़ी और बोल चाल की शब्दाबली में तब्दीली हुई है। उर्दू - फारसी और अन्य भाषाओं के 65 शब्द हटाए जाएंगे. अदालत की जगह न्यायालय शब्द उपयोग होगा। इसी तरह इस्तगासा की जगह दावा या परिवाद लिखा जाएगा। फरियादी को आवदेक, अभिरक्षा को गिरफ्तार या हिरासत लिखा और बोला जाएगा। पुलिस मुख्यालय की अपराध अनुसंधान की शाखा ने आदेश जारी किया है। एडीजी पवन श्रीवास्तव ने पुलिस इकाइयों को नए शब्दकोश के उपयोग के निर्देश दिए है। आदेश की कापी संबंधित विभागों को जारी कर दी गई।


ब्रेनिक्स इंटरनेशनले स्कूल का आठवीं एव पाँचवी कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा
विद्यालयों में छुट्टियों का शेड्यूल तय, 1 मई से गर्मी की छुट्टी शुरू
“BJP के पांच पांडव ही काफी हैं…”: ममता पर बावनकुले का करारा जवाब
एम्स अस्पताल के सामने अफरा-तफरी
रिश्वत लेकर लाभ पहुंचाने के आरोप में डबरा के पूर्व CMO पर EOW की कार्रवाई
CM देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया, पेट्रोल-डीजल में राहत के बाद नागरिकों से की ये अपील
CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत