नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में उनसे अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है। ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुटे हैं। एक्ट्रेस को परेशानी में देख उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। मगर, इस बीच नोरा ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। जी हां, वर्क फ्रंट पर नोरा के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, जिससे नोरा बेहद खुश हैं।
दरअसल नोरा फतेही ने अपने इंटरनेशनल सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' के ग्लोबली हिट होने का अपडेट दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशी फैंस के साथ साझा की है। नोरा ने 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' को ग्लोबल हिट बनाने को लेकर फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल, नोरा के इस गाने पर 20 मिलियन व्यूज पूरे हो गए हैं। इस मौके पर नोरा ने एक फोटो साझा करके खुशी का इजहार किया है।