मुंबई ।आईफा अवार्ड का आगाज जल्द होने वाला है। इस बार भी अबू धाबी बॉलीवुड सितारे मस्ती के साथ ही अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इसी बीच शो के होने से पहले नोरा फतेही का एक किलर डांस वीडियो सामने आया है जिसमें नोरा आईफा के स्टेज पर गजब का डांस करती हुई दिख रही हैं। नोरा के डांस वीडियो को आईफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
आईफा इवेंट 10 और 11 फरवरी 2023 को अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित होगा। जिसमें म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक स्टेज पर साथ आने वाले हैं। अबू धाबी के पास बसे जिस यास द्वीप पर यह शो का होना पहले ही यह है। यह दूसरी बार कि यहां अबू धाबी यह शो एक बार फिर से आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी रणवीर सिंह इस शो को होस्ट करने वाले हैं। शो लेकर पहले ही बज बना हुआ है क्योंकि शो में नोरा-रणवीर के अलावा सलमान खान वरुण धवन करण जौहर और कृति सेनन सहित अन्य फिल्मी हस्तियां इस समारोह में हिस्सा लेंगी।